गंगा नदी ( RIVER GANGA )
भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी गंगा पवित्र नदियों में सबसे पवित्र है।गंगा नदी एक प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं जन ज न की भावनात्मक आस्था का आधार है। गंगा नदी की प्रधान शाखा भागीरथी है जो उत्तराखंड के गढ़वाल में हिमालय के गोमुख नामक स्थान पर गंगोत्री हिमनद ( गुरुकुल ) से 3140 मीटर ऊंचाई पर निकलती है। यह बंगाल की खाड़ी के सुंदरवन तक विशाल भूभाग की कुल मिलाकर 2525 किलोमीटर की दूरी को सींचती है। 2071 किलोमीटर तक भारत में लम्बी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ 10 लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है। पश्चिम बंगाल में पहुंचने के बाद गंगा नदी दो भागों में बट जाती है। इन दो नदियों का नाम है - पद्मा नदी एवं हुगली नदी हुगली नदी को आदि गंगा के नाम से भी जाना जाता है। यह अंततः सागर द्वीप के पास बंगाल की खाड़ी में जाकर मिल जाती है। दूसरी नदी पद्मा भी बांग्लादेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है। सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और आर्थिक दृष्टि के अत्यंत महत्वपूर्ण गंगा का...