सिद्धिदात्री माँ दुर्गा








अविनाशी सिद्धि दात्री माँ दुर्गा आदिशक्ति, प्रधान प्रकृति, गुणवती  योग माया, बुद्धि तत्व की जननी तथा विकार रहित देवी हैं। वे कल्याणकारी हैं तथा शक्ति, समृद्धि और धर्म वर्धक हैं। उन्हीं से सारे विश्व का संचालन होता है। वे देवी, शक्ति और जगदम्बा नाम से विदित हैं। 
सिद्धि दात्री माँ दुर्गा सिंह पर सवार एक देवी के रूप में वंदनीय हैं। माँ अष्ट भुजाओं से युक्त अंधकार, अज्ञानता व राक्षसी शक्तियों की विनाशक हैं। 
ग्रंथों में महादेव शिव की शक्ति के रूप में माँ दुर्गा वर्णित हैं। जिन ज्योतिर्लिंगों में देवी दुर्गा की स्थापना रहती है उनको सिद्ध पीठ कहते हैं। यहाँ किये गए संकल्प पूर्ण होते हैं। 
माँ दुर्गा के अनेकों मंदिर हैं। कहीं पर महिषासुर मर्दिनी  शक्तिपीठ व् कहीं कामाख्या देवी के रूप में। कोलकाता में महाकाली नाम से विख्यात हैं और सहारनपुर सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी रूप में पूजी जाती हैं। 
एकांकी केंद्रित माया शक्ति माँ अनेक हो जाती हैं। गौरी मुख्यरूप है, अर्थात्  शांत मय, सुन्दर और गोरा रूप है। 
नव रात्रि  में नव दुर्गा के नौ रूपों का ध्यान, उपासना व् आराधना की जाती है, जिसमें प्रत्येक दिन माँ दुर्गा के एक एक शक्ति रूप का पूजन किया जाता है। 
परम वंदनीय सिद्धि दात्री माँ दुर्गा की नित्य आराधना से भक्तों को सुख शांति और समृद्धि प्राप्त होता है। 
नमामि 

goforblessings writes on sidhidatri maa durga 

goforblessings is blessed by creative maa durga. readers will appreciate it.

May like to see the following Blogspot-
  yehihaijindagi.blogspot.com
  goomler.blogspot.com
  gooffyy.blogspot.com
  goospy.blogspot.com
  goforblessings.blogspot.com

Comments

  1. MAA DURGA, THY IS GOOD OF ALL GOOD, THE AUSPICIOUS ONE. To YOU I offer my prayers and seek THY blessings.

    ReplyDelete
  2. I praise and worship Maa Durga.
    I sing words in glory of MAA.

    ReplyDelete

Post a Comment

If you have any doubts please let me know

Popular posts from this blog

रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग

गंगा नदी ( RIVER GANGA )

पुरी जगन्नाथ रथयात्रा